अभ्युदय मिश्रा के गेमिंग वर्ल्ड के चैनल 'स्काईलार्ड' को मिल रहा है दर्शकों का प्यार, टॉप लिस्ट में हुआ शुमार

अभ्युदय मिश्रा के गेमिंग वर्ल्ड के चैनल स्काईलार्ड को मिल रहा है दर्शकों का प्यार, टॉप लिस्ट में हुआ शुमार
X
इंदौर के रहने वाले अभ्युदय महज 21 साल के हैं। वह एसपोर्ट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी देना चाहते हैं, जिसमें इंटरेस्टेड लोग आसानी से हिस्सा ले सकें।
यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा का चैनल 'skylord' इन दिनों दर्शक की पसंदीदा गेमिंग लिस्ट में बना हुआ है। इसकी खास वजह वीडियो का कंटेंट है। अभ्युदय के वीडियो में आपको गेमिंग के साथ वो ट्रेंडिंग टॉपिक मिलेंगे, जिसे लेकर दर्शक अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। खासकर, वो दर्शक जिन्हें गेमिंग वर्ल्ड से खास लगाव है।


अब हम 'स्काईलार्ड' के कुछ ऐसे वीडियोज पर नजर डालेंगे, जो महीनों पहले अपलोड होने के बाद भी आज ट्रेंड कर रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर 'रैस्टर एक्सपोज्ड मी। 'स्काईलार्ड' शामिल है। इस वीडियो पर अब तक 1.6 मिलियन से ज़्यादा के व्यूज आ चुके हैं, जिसे 4 महीने पहले अपलोड किया गया था।

दूसरी नंबर पर 'वू इज स्काईलार्ड।। गरेना फ्री फायर' है, जिस पर अब तक 1.2 मिलियन से ज़्यादा के व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसे 2 महीने पहले अपलोड किया गया था। तीसरे नंबर पर 'बोटगन किंग', 'लौकैश गेमर वर्सेज डॉईलंड प्रोस। 'स्काईलार्ड' और 'अकाउंट डू डायमंड्स लो।। स्काईलार्ड' शामिल हैं, जिन पर 1 मिलियन व्यूज हैं। यह 1 से 2 महीनों के बीच अपलोड किए गए हैं।

बता दें कि, स्काईलार्ड पर अब तक टोटल 104 वीडियोज अपलोड हो चुके हैं। चैनल के टोटल व्यूज 59,878,234 है। इसके सब्सक्राइबर 9 लाख 47 हज़ार हैं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि अभ्युदय ने यह चैनल पिछले साल 9 मार्च, 2020 को ही बनाया था। वहीं, एक साल के अंदर उनके चैनल से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। इससे उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है।

इंदौर के रहने वाले अभ्युदय महज 21 साल के हैं। वह एसपोर्ट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी देना चाहते हैं, जिसमें इंटरेस्टेड लोग आसानी से हिस्सा ले सकें। अभ्युदय की सोशल मीडिया लाइफ के बारे में बात करें, तो इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर भी उन्हें लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं। अभ्युदय का डिस्कोर्ड पर 'स्काईलार्ड' से एक पेज है, जिसके 112,245 मेंबर हैं।

Tags

Next Story