Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन क्या करें और क्या ना करें

Akshaya Tritiya 2022: सनातन धर्म में वैशाख मास का काफी महत्व है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। वहीं इस साल ये शुभ तिथि 03 मई 2022, दिन मंगलवार को पड़ रही है। वहीं ये तिथि बेहद शुभ और सौभाग्यशाली मानी जाती है।;

Update: 2022-04-28 02:50 GMT

Akshaya Tritiya 2022: सनातन धर्म में वैशाख मास का काफी महत्व है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। वहीं इस साल ये शुभ तिथि 03 मई 2022, दिन मंगलवार को पड़ रही है। वहीं ये तिथि बेहद शुभ और सौभाग्यशाली मानी जाती है। वहीं ये माना जाता है कि, इस दिन स्नान, दान, जप, तप, यज्ञ और अनुष्ठान आदि का बहुत महत्व है। मान्यता है कि, इस दिन किए जाने वाले दान का फल अक्षय होता है। यानि कई जन्मों तक उस फल का लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं इस बार अक्षय तृतीया के दिन क्या करें और क्या बिलकुल ना करें।

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया क्या होता है, एक क्लिक में जानें इस तिथि का ये महत्व

  1. अक्षय तृतीया के दिन दान करने वाले व्यक्ति को बैकुंठ धाम में जगह मिलती है। इसीलिए इसे दान का महापर्व माना जाता है। इस दिन गंगास्नान करके जौ का दान करना चाहिए। इससे मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है।
  2. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन श्रीराम चरित मानस का पाठ अवश्य करना चाहिए। साथ ही आपको भगवान विष्णु के दसवें अवतार की कथा का पाठ भी करना चाहिए। इनका पाठ करने पर आपको ऋषियों और महान संतों के दर्शन का फल मिलता है।
  3. अक्षय तृतीया पर तुलसी की जड़ को दूध से सींचें।
  4. भगवान विष्णु की पूजा को तुलसी पत्र के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसा करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  5. वहीं अक्षय तृतीया के दिन कोई जरुरतमंद व्यक्ति आए तो उसे खाली हाथ विदा ना करें।
  6. अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान-पुण्य का कभी क्षय नहीं होता। इस दिन किए गए दान का फल अक्षय होता है और कई जन्मों तक उसका लाभ मिलता है।
  7. वहीं अक्षय तृतीया का दिन पुण्य कार्य करने का होता है। इस दिन ऐसा कोई कार्य ना करें, जिससे किसी के मन को कोई दुख पहुंचे। साथ ही इस दिन किसी से कड़वा बोलना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन स्वार्थ निहित कार्य करना चाहिए।
  8. वहीं भविष्य पुराण में कहा गया है कि, अक्षय तृतीया पर भूलकर भी उपनयन संस्कार नहीं करना चाहिए। इस दिन आपको पहली बार जनेऊ बिलकुल धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags: