1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, जवानों की हत्या और आगज़नी में था शामिल

जवानों पर घात लगाकर हमला करने का आरोप है, जिसमें 7 जवान शहीद हो गए थे। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-04-08 11:26 GMT

दंतेवाड़ा। पुलिस का दावा है कि एक लाख का इनामी नक्सली को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली पर जवानों की हत्या और वाहनों की आगज़नी में शामिल होने का आरोप है।

यह किरंदुल थाना क्षेत्र की घटना है, जहां कुटरेम से 1 लाख के ईनामी नक्सली एलजीएस सदस्य मिडियामी हुर्रा पिता हुंगा मिडियामी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ इन घटनाओं में शामिल होने का आरोप है:-

1. किरंदुल थाना क्षेत्र में पुल के पास पहले से घात लगाकर विस्फोट किया और अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 7 जवान शहीद हो गए थे।

2. 6 माह पहले अन्य माओवादी साथियों के साथ मिलकर ग्राम टिकनपाल मुंडापारा निवासी बुधराम ताती को धनेली गुमियापाल जंगल में ले जाकर गला घोटकर हत्या कर दी थी और लाल पेरपा चौक के पास फेंक दी थी।

3. थाना किरंदुल क्षेत्र में 6 हाईवे ट्रक, 2 डोजर, 1 पोकलेन वाहन को आग लगाकर लूटपाट की घटना।  

Tags:    

Similar News