प्रदेश में अब तक 1 लाख 4 हजार क्विंटल अवैध धान सहित 175 वाहन जब्त Watch Video

राज्य में अवैध धान परिवहन के कुल 969 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 61 प्रकरण अंतर्राज्यीय एवं 908 प्रकरण कोचिए एवं अन्य के खिलाफ दर्ज की गई हैं।;

Update: 2019-11-22 06:20 GMT

रायपुर। प्रदेश में अब तक एक लाख चार हजार क्विंटल अवैध धान सहित 175 वाहन जब्त किया गया है। कुल जब्त किया गया अवैध धान में से तीन हजार 817 क्विंटल दूसरे राज्यों से अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर एवं एक लाख 414 क्विंटल धान कोचियों एवं अन्य से जब्त किया गया है। राज्य में अवैध धान परिवहन के कुल 969 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 61 प्रकरण अंतर्राज्यीय एवं 908 प्रकरण कोचिए एवं अन्य के खिलाफ दर्ज की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक अब तक बस्तर जिले में चार हजार 703 क्विंटल, बीजापुर 714 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 618 क्विंटल, कांकेर में एक हजार 614 क्विंटल, कोण्डागांव में 603 क्विंटल, नारायणपुर में 115 क्विंटल, सुकमा में एक हजार 239 क्विंटल, बिलासपुर में एक हजार 824 क्विंटल, जांजगीर-चांपा में 16 हजार 637 क्विंटल, कोरबा एक हजार 978 क्विंटल, मुंगेली 690 क्विंटल, रायगढ़ में19 हजार 156 क्विंटल, बालोद में दो हजार 544 क्विंटल, बेमेतरा में तीन हजार 540 क्विंटल, दुर्ग 568 क्विंटल, कवर्धा नौ हजार 668 क्विंटल, राजनांदगांव में छह हजार 317 क्विंटल।

बलौदाबाजार में दो हजार 178 क्विंटल, धमतरी में एक हजार 189 क्विंटल, गरियाबंद में सात 480 क्विंटल, महासमुंद छह हजार 342 क्विंटल, रायपुर एक हजार 629 क्विंटल, बलरामपुर दो हजार 394 क्विंटल, जशपुर में दो हजार सात क्विंटल, कोरिया में दो हजार 993 क्विंटल, सरगुजा तीन हजार 466 क्विंटल और सूरजपुर जिले में दो हजार 372 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: