मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, DRG-STF जवानों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

मारा गया नक्सली कंपनी नम्बर 2 का सदस्य बताया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-06-02 04:26 GMT

दंतेवाड़ा। पुलिस जवानों को नक्सल आपरेशन के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस का दावा है कि दंतेवाड़ा-बीजापुर पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन में 8 लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया है। मारा गया नक्सली दशरू पुनेम नक्सलियों की कंपनी नम्बर 2 का सदस्य बताया जा रहा है।

यह घटना हुर्रेपाल-बेचापाल के पहाड़ियों की है, जहां नक्सलियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दंतेवाड़ा-बीजापुर से डीआरजी-एसटीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की 8 लाख के ईनामी नक्सली दशरू पुनेम को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। 

Tags:    

Similar News