जांजगीर चांपा में गौठान के अंदर 9 गायों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
जांजगीर चांपा में एक गौठान के अंदर 9 गायों की मौत का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का बताया जा रहा है। गौठान के अंदर ही 9 गायों की मौत हो गई है।;
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा में एक गौठान के अंदर 9 गायों की मौत का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का बताया जा रहा है। गौठान के अंदर ही 9 गायों की मौत हो गई है। भूख की वजह से इनकी मौत की आशंका जाहिर की जा रही है। गायों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दें कि नरवा, गरवा, घुरवा व बाड़ी योजना प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में गौठानों का निर्माण कराया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App