BIG BREAKING: हाईकोर्ट के निर्देश पर NGO घोटाले मामले में CBI ने दर्ज की FIR
NGO मामले में CBI ने यह FIR भोपाल में दर्ज किया है।;
बिलासपुर। हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने FIR दर्ज कर लिया है। दरअसल NGO की आड़ में 1 हजार करोड़ का घोटाला मामले पर कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था। CBI की ओर से यह जानकारी दी गई है कि, उसकी ओर से FIR दर्ज कर ली गई है। NGO मामले में CBI ने यह FIR भोपाल में दर्ज किया है।
आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने बीते 30 जनवरी को सार्वजनिक किए आदेश में रेणूका सिंह समेत 12 IAS अधिकारियों पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे राज्य की ओर से भी आज रिव्यू का आवेदन दिया गया था। रिव्यू के दौरान CBI की ओर से उपस्थित ASG गोपा कुमार ने कोर्ट को बताया कि CBI इस मसले पर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार FIR दर्ज कर चुकी है।