बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ग्लैमरस और टैलेंटेड महिला राजनेत्रियों के सर्वे में टॉप पर
इस सर्वे में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को तीसरा स्थान मिला;
दुर्ग। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय को देश भर की टॉप महिला राजनेत्री की सूची में शामिल किया गया है। एक बड़े मैगजीन समूह ने सर्वे कर उन्हें पहला स्थान दिया। सर्वे भारतीय राजनीति की आकर्षक और प्रतिभाशाली महिला नेत्रियों के लिए किया गया था। इस सर्वे में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को तीसरा स्थान मिला। जबकि दुसरे स्थान पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी रहीं।