CG Assembly Winter session : धान खरीदी के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉक आउट Watch Video

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। विधानसभा में आज फिर से धान खरीदी का मामला उठा। धान खरीदी के मुद्दे पर पक्ष - विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। सत्ता पक्ष के सदस्यों के जवाब के बाद असंतुष्ट विधायकों ने हंगामा कर दिया।;

Update: 2019-11-28 06:21 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। विधानसभा में आज फिर से धान खरीदी का मामला उठा। धान खरीदी के मुद्दे पर पक्ष - विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। सत्ता पक्ष के सदस्यों के जवाब के बाद असंतुष्ट विधायकों ने हंगामा कर दिया। विपक्ष सदन में सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की और उसके बाद सदन से वॉक आउट कर लिया।

Full View

विपक्ष ने सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। विपक्ष ने कहा कि सरकार ने किसानों से 2500 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया था। लेकिन अब 1850 रुपए में खरीदी की बात कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि कब तक किसानों के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों के साथ किया वादा पूरा नहीं कर पा रही है तो हाथ जोड़कर उनसे माफी मांग लेनी चाहिए। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News