कांग्रेस के दिल्ली कूच पर बीजेपी भी आर - पार के मूड में, 13 नवंबर को जेल भरो आंदोलन का ऐलान
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा है कि सरकार किसानों को ठग रही है। कांग्रेस ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनेगी तो किसानों को बोनस देगी। 2500 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करेगी।;
रायपुर। धान खरीदी को लेकर सियासत पूरी चरम पर है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के तनातनी के बीच अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने भी प्रदेशव्यापी आंदोलन की बात कही है। बीजेपी ने कहा है कि वह प्रदेश सरकार के खिलाफ 13 नवंबर को प्रदेशव्यापी जेलभरो आंदोलन करेगी। बता दें कि 13 नवंबर को ही कांग्रेस भी दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है।
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा है कि सरकार किसानों को ठग रही है। कांग्रेस ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनेगी तो किसानों को बोनस देगी। 2500 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करेगी। लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है। किसान परेशान हैं। सरकार को उनकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि10 नवंबर को मंडल स्तर पर बीजेपी किसानों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये वादों की याद दिलायेंगे और घोषणापत्र को जलायेंगे। वहीं 13 नवंबर को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन किया जायेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App