कांकेर : खड़ी ट्रक के पीछे ऐसे घूसी बोलेरो कि जानें चली गईं, मासूम बच्ची समेत 10 थे सवार
तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना होने का अनुमान, घायलों का उपचार जारी;
कांकेर। रॉड से भरी खड़ी ट्रक के पीछे एक तेज रफ्तार बोलेरो जा घूसी। बोलेरो में एक डेढ़ साल की बच्ची समेत 10 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम भोड़िया के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App