बेमेतरा कार हादसा : मुख्यमंत्री भूपेश ने व्यक्त किया शोक, सोशल मीडिया में दी ऐसी प्रतिक्रिया
बेमेतरा में सड़क दुर्घटना में 8 लोगों के मौत;
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम बेमेतरा में हुई सड़क दुर्घटना पर अफसोस जताया है। इस हादसे में एक ही कार में सवार 8 लोगों के मौत की खबर है। मृतकों में 1 साल का बच्चा और महिलाएं भी शामिल हैं।
घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा है - ' बेमेतरा में अनियंत्रित कार तालाब में गिरने से 8 लोगों की मौत की खबर बेहद दुःखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App