मतगणना : दुर्ग में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की हालत गंभीर

पाटन और उतई में कांग्रेस के होंगे अध्यक्ष, बालोद भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा और नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लीला शर्मा चुनाव हार गए हैं;

Update: 2019-12-24 07:44 GMT

दुर्ग। दुर्ग जिले के नगरीय निकायों की मतगणना की जैसी खबरें आ रही हैं, उससे लग रहा है कि यहां बीजेपी की हालत ठीक नहीं है। बालोद भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा और नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लीला शर्मा चुनाव हार गए हैं।

पाटन पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। नगर पंचायत पाटन में 15 सीटों में से कांग्रेस ने 12 सीटों पर, 2 में भाजपा और 1 में निर्दलीय ने कब्जा बनाया है। यानी तय है कि पाटन में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष होंगे। उतई में 15 वार्ड में 9 पर कांग्रेस, 4 पर निर्दलीय और 2 पर भाजपा का कब्जा है। यानी यहाँ भी कांग्रेस के ही अध्यक्ष होंगे। इसी तरह कुम्हारी में भी कांग्रेस की स्थिति अच्छी दिख रही है। यहां के 24 वार्ड में 14 पर कांग्रेस की बढ़त का रूझान है। दुर्ग नगर निगम में जहां कांग्रेस को बढ़त मिल रही है, वहीं भिलाई के दो वार्डों में बीजेपी को बढ़त मिली है। इन परिणामों की फिलहाल अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News