आईएएस मेनन ने समिति प्रबंधक को फटकारा, गरियाबंद में हड़कंप का माहौल

सीएस के बाद एलेक्स पॉल मेनन पहुंचे धान खरीदी केन्द्र, औचक निरीक्षण में की जीपीएस, वाहन और टोकन आदि की जांच;

Update: 2019-12-17 10:41 GMT

गरियाबंद । मुख्य सचिव आरपी मंडल के ताबड़तोड़ दौरे के बाद आज आईएएस एलेक्स पॉल मेनन ने भी गरियाबंद जिले में धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। लापरवाह समिति प्रबंधकों को उन्होंने फटकार भी लगाई।

धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण पर पहुंचे आइरएएस मेमन ने ओड़िशा सीमा से लगे खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उनके सा मार्कफेड और नान की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद थी। तेतलखुंटी, ढोडरा और झाखरपारा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होनें परिवहन ट्रकों में जीपीएस की भी जांच की।

टोकन में गाड़ी नंबर नहीं लिखे पाए जाने पर आईएएस मेनन ने प्रबंधकों को जमकर फटकार लगाई। इस निरीक्षण के कारण जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में हड़कंप का माहौल है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News