धान खरीदी : नायब तहसीलदार समेत तीन को शो कॉज, डॉ रमन पहुंचे कवर्धा

नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के लिए कवर्धा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का लोगों ने जोरदार स्वागत किया;

Update: 2019-12-17 12:20 GMT

कवर्धा। कलेक्टर अवनीश शरण ने बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के सीमावर्ती इलाकों में स्थित धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान वे लोहारा ब्लॉक के भी एक खरीदी केन्द्र में निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि 790 बोरा धान अमानक है। उन्होंने नायब तहसीलदार, नोडल अधिकारी और पटवारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

कवर्धा से दूसरी खबर यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान में कवर्धा पहुंचे हैं। कवर्धा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। डॉ रमन ने भाजपा को जिताने की अपील की।

कवर्धा पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमनसिंह का वहां के कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया

डॉ रमनसिंह मूल रूप से ठाठापुर गांव रहने वाले बताए जाते हैं। यह गांव कवर्धा जिले में है। कवर्धा के जिस चुनावी सभा में डॉ रमनसिंह पहुंचे हैं, वहां खूब भीड़ है।   

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News