कोरबा : इस किसान के घर मिला 1600 क्विंटल धान, अफसर रह गए हैरान

जिला प्रशासन ने 42 लाख रुपए कीमती धान को जब्त कर लिया;

Update: 2019-11-28 16:52 GMT

कोरबा। धान का अवैध भंडारण को लेकर जिला प्रशासन ने करतला ब्लॉक के ग्राम मदवानी में एक बड़ी कार्यवाही की है। दीनदयाल गभेल नामक ग्रामीण के घर में छापामार कार्यवाही कर 1600 क्विंटल से अधिक धान की जब्ती बनाई गई है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगातार इस तरह की कार्यवाही की जा रही है, जिससे धान के खरीद-फरोख्त में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

धान का अवैध भंडारण करने के साथ ही अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा छेड़ी गई मुहिम से बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन को जहां भी शिकायत मिलती है, वहां छापामार कार्यवाही किया जाता है। करतला ब्लॉक के ग्राम मदवानी में धान का अवैध रूप से भंडारण करने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते 42 लाख रुपए कीमती धान को जब्त कर लिया है।

मुखबिर के माध्यम से प्रशासन को दीनदयाल गभेल नामक ग्रामीण के घर धान के अवैध भंडारण करने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्यवाही करते हुए 1600 क्विंटल से अधिक धान की बोरियों को जब्त कर लिया।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News