डॉ रमन, बृजमोहन ने दी फडणवीस और अजीत को बधाई, महाराष्ट्र के प्रति व्यक्त की अपनी भावनाएं
छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यालय के अलावा कई स्थानों पर महाराष्ट्र में सरकार बनने पर खुशी का माहौल;
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को बधाई दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है - 'मुझे पूर्व विश्वास है कि जन जन के विकास हेतु यह सरकार पूर्ण रूप से समर्पित होकर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी।'
इसी तरह छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा है - 'मेरे मित्र देवेन्द्र फडणनवीस को पुन: मुख्यमंत्री बनने पर बधाई।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App