जूडो की हड़ताल खत्म होने तक 15 डॉक्टरों को अम्बेडकर में किया तैनात, देखें लिस्ट

जूडो की हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन ने नया रास्ता निकालते हुए दूसरे सरकारी अस्पतालों के 15 डॉक्टरों को अम्बेडकर अस्पताल में तैनात कर दिया है।;

Update: 2019-07-01 03:37 GMT

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल वजह से परेशान हो रहे मरीजों सोमवार से काफी राहत मिल सकती है। जूडो की हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन ने नया रास्ता निकालते हुए दूसरे सरकारी अस्पतालों के 15 डॉक्टरों को अम्बेडकर अस्पताल में तैनात कर दिया है।

यह सभी डॉक्टर जूडो की हड़ताल खत्म होने तक यहां अपनी सेवाएं देंगे। अम्बेडकर अस्पताल में ड्यूटी पर लगे सभी डॉक्टरों को सुबह 9 बजे तक अस्पताल में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।


गौरतलब है कि अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे दूर दूराज इलाके से आए और गंभीर रूप से बीमार मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है। मरीजों की परेशानी को दूर करने के लिए ही दूसरे सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों को अंबेडकर अस्पताल भेजा जा रहा है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News