छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आज दो अहम बैठक, सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने पर फोकस Watch Video

राजीव भवन में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दो अहम बैठक रखी गई। पहली बैठक दोपहर 12 बजे और दूसरी बैठक दोपहर 1 बजे होगी। बैठक में मुख्मयंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।;

Update: 2019-07-27 04:17 GMT

रायपुर। राजीव भवन में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दो अहम बैठक रखी गई। पहली बैठक दोपहर 12 बजे और दूसरी बैठक दोपहर 1 बजे होगी। बैठक में मुख्मयंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। बता दें पीसीसी चीफ बनने के बाद मोहन मरकाम की पहली बार कांग्रेस पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक लेंगे।

पहली बैठक प्रदेश कार्यकारिणी की होगी, जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने में कांग्रेसियों की भूमिका पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश सरकार की 6 महीने की उपलब्धियों को लेकर रणनीति बनेगी।

दूसरी बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला और ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ही मोर्चा संगठन और प्रकोष्ठों की बैठक होगी। जिसमें कुछ दिनों में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव और संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। इस बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कामकाज को एक बार फिर जनता तक पहुंचाया जाए उस पर चर्चा होगी। 

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News