हरेली के मौके पर प्रदेशभर में 500 गौठानों का लोकार्पण, प्रदेश की महिलाओं के लिए आजीविका अंगना की सौगात

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने गुरुवार को हरेली के मौके पर प्रदेशवासियोंं को कई सौगातें दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर में 500 गौठानों का लोकार्पण किया गया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ग्रामीणों में त्यौहार और गौठानों को लेकर जबरदस्त उत्साह है।;

Update: 2019-08-01 11:23 GMT

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने गुरुवार को हरेली के मौके पर प्रदेशवासियोंं को कई सौगातें दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर में 500 गौठानों का लोकार्पण किया गया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ग्रामीणों में त्यौहार और गौठानों को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आजीविका अंगना (मल्टी स्पेशलिटी सेंटर का लोकार्पण किया गया है। अब हमारी माताएं बहने स्वावलंबी होंगी। जो सामग्री हम अन्य प्रदेशों से लाते थे, अब वो सभी अपने राज्य में ही मिल सकेगी। यह महिलाओं के लिए एक रोजगार का भी जरिया है। 

हरेली की छुट्टी और गौठान पे खर्च को लेकर विपक्ष के सवाल पर सीएम ने कहा कि 15 साल तक प्रदेश में बीजेपी की सरकार रही , लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। अब हम इसे देश में पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं तो ये सवाल कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमने हरेली पर छुट्टी घोषित की है, जिससे प्रदेश के लोग गौरवान्वित हो रहे हैं। वे स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गेडियों के लिए बजट का सवाल करना विपक्ष की राजनीति का हल्कापन है। पूर्व सीएम रमन सिंह के गौठानों के लिए पैसा कहां से आएगा बयान पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में गौठान बन कर तैयार हो रहे है। इसके लिए संगवारी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: