पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, MLA भीमा की हत्या का मास्टर माइंड था रोशन Watch Video
किरंदुल थाना क्षेत्र के पेरपा के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में आज सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने 8 लाख के एक इनामी नक्सली को मार गिराया। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की।;
दंतेवाड़ा। किरंदुल थाना क्षेत्र के पेरपा के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में आज सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने 8 लाख के एक इनामी नक्सली को मार गिराया। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया उक्त नक्सली भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मास्टर माइंड था।
बता दें कि मुखबिर की सुचना के बाद डीआरजी एवं जिला पुलिस बल ने सयुक्त र्कारवाई करते हुए जवानों की टीम ने पेरपा के जंगलों में पहुंचे और बुर्का पाल हमले में शामिल नक्सली 24 नंबर प्लाटून कमांडर रोशन को मार गिराया और 315 बोर की राइफल भी बरामद की है।
बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में जनमलेशिया के 3 सदस्य थे, लेकिन सुरक्षा बलों को खुद पर भारी पड़ता देख तीनों नक्सली वहां से भाग निकले। वहीं अब पुलिस की टीम ने पेरपा के जंगलो में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App