बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में चमकी बुखार की दस्तक, बस्तर में तीन बच्चों में पाए गए AES के लक्षण

बिहार के बाद अब चमकी बुखार ने छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दी है। बस्तर में चमकी बुखार के लक्षण मिलने के बाद तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।;

Update: 2019-06-21 05:55 GMT

बस्तर। बिहार के बाद अब चमकी बुखार ने छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दी है। बस्तर में चमकी बुखार के लक्षण मिलने के बाद तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस्तर के चोलनार गाँव से मासूम भूवान नाग (4 साल ) को गम्भीर अवस्था में मेडिकल कोलेज में भर्ती करवाया गया है। जाँच रिपोर्ट में जेइ के लक्षण मिले हैं। अन्य दो बच्चे कुमार मंडावी ( सात वर्ष ) इतियासा (तीन वर्ष ) हैं जो किलेपाल और परपा से आए हैं। इन दोनों की सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि बस्तर में पहली बार एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के मरीज़ मिल रहे हैं। बिहार में चमकी बुखार से 140 से अधिक बच्चों की मौत हो गई है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News