बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक खत्म, बिजली, पानी और खाद की समस्या को लेकर आंदोलन करेगी भाजपा
रविवार को एकात्म परिसर में बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई है। बीजेपी ने निर्णय किया है कि बिजली, पानी और खाद की समस्या को लेकर वह आंदोलन करेगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी २२ जून को प्रदेश में आंदोलन करेगी।;
रायपुर। रविवार को एकात्म परिसर में बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई है। बीजेपी ने निर्णय किया है कि बिजली, पानी और खाद की समस्या को लेकर वह आंदोलन करेगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी २२ जून को प्रदेश में आंदोलन करेगी। बैठक में पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं। इसको लेकर जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने राजनांदगांव में राजद्रोह मामले पर कहा कि बिजली के लिए कोई आवाज उठाता है तो उस पर राजद्रोह लगाना गलत है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ औऱ बंगाल एक हो गया है। इसके साथ ही रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में कर्ज माफी को लेकर भी शिकायत आ रही है। लोगों को कर्ज माफी के प्रणाम पत्र नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए भी हम अभियान चलाएंगे।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App