रायपुर : भाजपा नेता प्रकाश बजाज के खिलाफ ठगी का केस दर्ज

भाजपा नेता प्रकाश बजाज के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता किरण मगर ने केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि महिला ने मकान खरीदने के लिए प्रकाश को एडवांस में पैसे दिए थे। महिला ने दस लाख की ठगी का आरोप लगाया है।;

Update: 2019-06-30 13:57 GMT

रायपुर। भाजपा नेता प्रकाश बजाज के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता किरण मगर ने केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि महिला ने मकान खरीदने के लिए प्रकाश को एडवांस में पैसे दिए थे। महिला ने दस लाख की ठगी का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने प्रकाश को साढ़े 7 लाख रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का चेक दिया था। जब भी वह घर के बारे में बजाज से बात करती हैं तो वह आनाकानी करता था। महिला ने आरोप लगाया था कि वह अपने पैसों की मांग करती थी तो प्रकाश बजाज उसे अकेले में बुलाता था। बता दें कि इसके पहले महिला से छेड़छाड़ के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने भाजपा नेता प्रकाश बजाज को गिरफ्तार किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News