चिटफंड घोटाला मामले में पूर्व CM रमन सिंह के बेटे ​अभिषेक समेत 20 लोगों की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए जांच रिपोर्ट पेश करने आदेश

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे और राजनांदगांव सीट से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अभिषेक सिंह पर भी चिटफंड घोटाले की आंच आती नजर रही है। धोखाधड़ी के आरोपों को बाद अब अंबिकापुर जिला कोर्ट ने अभिषेक सिंह व अन्य भाजपा नेताओं समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज परिवाद में पुलिस को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।;

Update: 2019-06-07 11:20 GMT

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे और राजनांदगांव सीट से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अभिषेक सिंह पर भी चिटफंड घोटाले की आंच आती नजर रही है। धोखाधड़ी के आरोपों को बाद अब अंबिकापुर जिला कोर्ट ने अभिषेक सिंह व अन्य भाजपा नेताओं समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज परिवाद में पुलिस को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

न्यायालय में दर्ज परिवाद में अभिषेक समेत अन्य पर चिटफंड कंपनी के संचालक सदस्यों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। इसके बाद से अभिषेक सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

यह है मामला

दरअसल, सुमेरपुर के रहने वाले ज्ञान दास एक चिंटफंड कंपनी अनमोल इंडिया में अभिकर्ता के तौर पर काम करता था। उसने अपना पैसा भी कंपनी में जमा कराया था लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कंपनी से उसे रकम वापस नहीं मिली। कंपनी में रकम जमा कराने वाले लोग दफ्तर के चक्कर लगाते रहे लेकिन वह अपना कारोबार समेट कर रफू चक्कर हो गई।

मामले में ज्ञान दास ने वकील के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश बीपी वर्मा की अदालत में परिवाद दायर किया। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत 20 अन्य लोग भी कंपनी के संचालक सदस्यों में शामिल हैं। मामले में सुनवाई के बाद कार्ट ने पुलिस को जल्द जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दे दिए हैं।

ज्ञान दास ने परिवाद में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, राजनांदगांव के पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित 20 अन्य लोगों के खिलाफ कंपनी से सांठगांठ और धोखाधड़ी में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि सभी कंपनी के संचालक मंडल में शामिल हैं। कंपनी के प्रचार-प्रसार में भी करते थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News