सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में उठाया बस्तर के लिए रेल सेवा का मुद्दा, कहा - चार घंटे का सफर 15 घंटे में करना पड़ता है

लोकसभा के मानसून सत्र में बस्तर सांसद दीपक बैज ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तरवासियों के लिए रेल सेवा का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि रायपुर बस्तर से 300 किलोमीटर दूर है।;

Update: 2019-07-24 12:12 GMT

बस्तर। लोकसभा के मानसून सत्र में बस्तर सांसद दीपक बैज ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तरवासियों के लिए रेल सेवा का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि रायपुर बस्तर से 300 किलोमीटर दूर है। यह सफर चार घंटे का है लेकिन यहां के लोगों को रायपुर आने के लिए 16 घंटे लगते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लौह अयस्क व खनिज संपदा का भंडार है,जिसका वर्षो से निर्यात बड़े पैमाने पर हो रहा है।

वर्तमान में इस क्षेत्र में जो रेल मार्ग है ,वह निर्यात को ध्यान में रखते जगदलपुर से ओडिशा ,विशाखापट्नम के लिए खनिज परिवहन के लिहाज से बनाया गया है। यात्री ट्रेन ओडिशा होते हुए लंबी दूरी तय करके रायपुर 15 से 16 घंटे में पहुंचती है,जबकि रायपुर की 300 किमी ,जो सीधी दूरी रेल मार्ग से 4 घंटे में पूर्ण हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के खनिज संपदा से सरकार को करोड़ों का राजस्व मिल रहा है, लेकिन बस्तर के लोग अभी तक सुविधाजनक एवं किफायती सेवा से वंचित है। इस मामले को नियम 377 में उठाते हुए पटल में रखे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: