जशपुर में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना Watch Video

जशपुर में कर्ज से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जिले के कुनकुरी तहसील के चिराईडांड के हर्राटोली निवासी मोहन राम निराला ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है।;

Update: 2019-06-22 06:17 GMT

जशपुर। जशपुर में कर्ज से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जिले के कुनकुरी तहसील के चिराईडांड के हर्राटोली निवासी मोहन राम निराला ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष  बताया जा रहा है। मौके से सुसाइड लेटर भी बरामद किया गया है। जिसमें किसान ने किसान क्रेडिट कॉर्ड से लिए गए ऋण का जिक्र किया है। साथ ही जमीन के गिरवी होने पर,ऋण देने वाले व्यक्ति से ऋण माफ करने और परिवार के लोगों को परेशान न करने की गुहार लगाई है। सुसाइड लेटर हाथ लगने के बाद मामले को लेकर भाजपा और हमलावर हो गई है।

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News