भारी बारिश से सुकमा में बाढ़ जैसे हालात, लोगों की मदद के लिए आगे आए CRPF के जवान
सुकमा में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसै हालात हो गए हैं। जिले में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई मकान ढह भी गए। नदी-नाले पूरी तरह से उफान पर हैं और अधिकांश जगहों पर स्थिति ये हो गई है कि नदी-नालों पर बने पुल भी डूब गए हैं.;
सुकमा। सुकमा में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसै हालात हो गए हैं। जिले में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई मकान ढह भी गए। नदी-नाले पूरी तरह से उफान पर हैं और अधिकांश जगहों पर स्थिति ये हो गई है कि नदी-नालों पर बने पुल भी डूब गए हैं, जिससे अंदरूनी इलाकों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है और लोगों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में CRPF 150 वीं बटालियन के जवान लोगों की मदद कर रहे हैं।
अत्यधिक पानी की वजह से पुल डूब गया है, ऐसे में लोग गिर नहीं जाए इसलिए वे रस्सी के सहारे लोगों को पार करा रहे हैं। बारिश के चलते सुकमा में जहां स्कूल-कॉलेजों में सोमवार और मंगलवार को दो दिनों की छुट्टी दे दी गई है। वहीं बीजापुर में सोमवार को छुट्टी के बाद मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही भारी बारिश की वजह से सीएम का मंगलवार को प्रस्तावित दौरा भी रद्द करना पड़ा। वे तोकापाल व दंतेवाड़ा प्रवास पर जाने वाले थे।
सीएम को दी गई जानकारी - भारी बारिश को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल को बाढ़ जैसे हालात की जानकारी दी गई है। मंत्री कवासी लखमा ने सीएम को जानकारी दी है। इसके मुख्यमंत्री ने मंत्री कवासी लखमा को नजर बनाए रखने का निर्दश दिया है। साथ ही हालात पर काबू पाने के लिए जिले के सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App