शहीदी सप्ताह के पहले दिन नक्सलियों का उत्पात, नारायणपुर में किया आईईडी ब्लास्ट Watch Video
नारायणपुर से खबर आ रही है जहां नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने दो आईईडी ब्लास्ट किया है। साथ ही जवानों के साथ मुठभेड़ भी हुई है। बता दें कि आज से नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे हैं।;
नारायणपुर। नारायणपुर से खबर आ रही है जहां नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने दो आईईडी ब्लास्ट किया है। साथ ही जवानों के साथ मुठभेड़ भी हुई है। बता दें कि आज से नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। शहीदी सप्ताह के पहले ही दिन नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जानकारी के मुताबिक 40 से अधिक नक्सली बटुकपारा के जंगलों में एकत्रित हुए थे।
जिसके बाद मौके पर सुरक्षाबल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली है, जिससे बाद नक्सलियों ने खुद को कमजोर पड़ते देख भाग गए। सुरक्षाबल के जवान अभी भी मौके पर मौजूद हैं। नारायणपुर एसपी मोहति गर्ग ने जानकारी दी है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App