छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश
छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार रात से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।;
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार रात से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। अब तक मानसून की रफ्तार काफी धीमी थी। खाड़ी और अन्य जगहों पर बने सिस्टम की वजह से हवा का खिंचाव हुआ और रफ्तार बढ़ी। बताया जा रहा है कि अगले तीन चार दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा।
जगदलपुर में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बार यहां मानसून करीब 11 दिन देर से पहुंचा है। इसके साथ ही धमतरी, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद से लेकर बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश जारी है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में भी शुक्रवार रात से बारिश हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App