अंतागढ़ टेपकांड : फिरोज सिद्दीकी गिरफ्तार, घर की तलाशी ले रही है पुलिस Watch Video
रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड के गवाह फिरोज सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिरोज के घर की तलाशी ले रही है। तलाशी के बाद पुलिस उसके कमरों को सिल कर रही हैं। सिविल लाइन और पुरानी बस्ती सीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने फिरोज के दूसरे ठिकाने पर भी छापा मारा है। पुलिस ने तेलीबांधा इलाके में स्थित फ्लैट पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट कब्जे वाला है, जिसके मालिक की मौत हो चुकी है। फिरोज ने किराए नामे में खुद को हिंदू बताया था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। बता दें कि इसके पहले फिरोज सिद्दीकी ने वीडियो जारी कर कहा था कि सोमवार आधी रात पुलिस उसके यहां पहुंची थी। फिरोज ने आरोप लगाया था कि बयान दर्ज कराने के बहाने उसकी हत्या की जा सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App