बीजापुर में सांप काटने से एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

बारिश के मौसम में सांप अक्सर अपने बिल से निकलते हैं और लोग सर्प दंश का शिकार हो जाते है। बीजापुर में सांप कांटने से दो मासूमों की मौत हो गई है। दोनों मासूम एक ही भाई बहन हैं।;

Update: 2019-07-31 07:34 GMT

बीजापुर। बारिश के मौसम में सांप अक्सर अपने बिल से निकलते हैं और लोग सर्प दंश का शिकार हो जाते है। बीजापुर में सांप कांटने से दो मासूमों की मौत हो गई है। दोनों मासूम एक ही भाई बहन हैं। मामला बीजापुर के कुटरू थाने अंतर्गत कत्तुर गांव का है। बताया जा रहा है कि ये दोनों मासूम जमीन पर सो रहे थे। तभी सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने की खबर परिवार के किसी सदस्य को उस वक्त नहीं चली।

बाद में जब बच्चे काफी देर तक सोए रहे तब परिवार वालों को पता चला। तब तक दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में 7 महीने का बच्चा (भाई) राजकुमार उद्दे और 4 साल की बहन रेशमा उद्दे शामिल है। दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। गांव में मातम पसरा हुआ है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News