सुकमा में तीन स्थाई वारंटी नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई वारदातों में थे शामिल

सुकमा में तीन स्थाई वारंटी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों छिंदगढ़ थानाक्षेत्र में सक्रिय थे। तीनों ने एसपी सिदार्थ तिवारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि ये कई नक्सली चुनावी घटनाओं में शामिल थे।;

Update: 2019-05-14 08:05 GMT

सुकमा। सुकमा में तीन स्थाई वारंटी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों छिंदगढ़ थानाक्षेत्र में सक्रिय थे। तीनों ने एसपी सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि ये कई नक्सली चुनावी घटनाओं में शामिल थे। अब तीनों नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पुलिस ने आत्मसमर्पण किए नक्सलियों का नाम जनमिलिशिया सदस्य वेट्टी भीमा, मड़कम सुक्का और डीएकेएमएस सदस्य मड़कम हुंगा बताया है। पुलिस के मुताबिक सभी नक्सली छिंदगढ़ इलाके में सक्रिय थे। पुलिस ने सरेंडर किए नक्सलियों पर कई वारदातों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर इस नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News