राजधानी रायपुर की सड़कों पर थिरकीं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, आदिवासी नर्तकों के साथ किया गोंडी नृत्य

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद रेणुका सिंह पहली बार रायपुर पहुँची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रेणुका सिंह राजधानी रायपुर की सड़कों पर जमकर थिरकती नजर आईं।;

Update: 2019-06-16 11:13 GMT

रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद रेणुका सिंह पहली बार रायपुर पहुँची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रेणुका सिंह राजधानी रायपुर की सड़कों पर जमकर थिरकती नजर आईं। वीडियो में आदिवासी कलाकारों की धुन पर वह खुशी से नाचते हुए दिखाई दे रही है। यह वीडियो रायपुर के राजबंधा इलाके का है। बताया जा रहा है कि रेणुका सिंह के रायपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर आदिवासी कलाकारों ने सांस्कृतिक गीत गाए, और पांरपरिक ढोल नगाड़ों के साथ मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री स्वयं को रोक नहीं पाई और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हो गई। इस दौरान लोगों में वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। बता दें कि रेणुका सिंह सरगुजा से सांसद हैं। 

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News