कांकेर में नक्सली मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद Watch Video

कांकेर में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मामला भानुप्रतापपुर के ताडोकी थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए।;

Update: 2019-06-14 07:27 GMT

कांकेर। कांकेर में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मामला  भानुप्रतापपुर के ताडोकी थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। दोनों नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। मौके से चार हथियार भी बरामद किए गए हैं। एसपी कन्हैयालाल ध्रुव ने घटना की पुष्टि की है।

Full View

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें ताडोकी थाना क्षेत्र में मुरनार के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। जिसमें दो नक्सली मारे गए।  मारे गए नक्सलियों के पास से जवानों ने दो एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री और एक 315 बोर बंदूक बरामद की है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News