झारखंड में छत्तीसगढ़ के जवान ने कंपनी कमांडर को मारी गोली , फिर खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।;

Update: 2019-12-09 04:34 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने सोमवार की सुबह कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरक्षक विक्रम राजवाड़े ने कंपनी कमांडर मेलाराम कुर्रे को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना रांची के खेलगाँव स्टेडियम में सुबह 6:25 बजे की बताई जा रही है। दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में थे। वे यहां खेलगांव स्टेडियम में बने कैंप में रुके हुए थे।

बता दें कि झारखंड में चुनावी ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स को भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और विक्रम राजवाड़े के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद विक्रम ने मेला राम कुर्रे को गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News