प्रेशर बम विस्फोट में एक जवान शहीद, सर्चिंग कर लौट रहे थे CRPF 195 बटालियन के जवान Watch Video
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया।;
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया। जवान मंगलवार रात पुसपाल कैम्प से सर्चिंग पर निकले थे जवान बुधवार सुबह जब कैम्प वापस लौट रहे थे तब घटना हुई। शहीद जवान का नाम रौशन कुमार बताया जा रहा है। बस्तर एसपी दीपक झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, आज सुबह जब CRPF 195 बटालियन के जवान पुसपाल कैम्प से सर्चिंग कर लौट रह थे तब हादसा हुआ। नक्सलियों ने कैम्प से महज 700 मीटर की दूरी पर प्रेशर बम लगा लगा रखा था। सर्चिंग से लौट रहे CRPF के जवान रौशन कुमार का पैर पड़ गया और ब्लास्ट में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ब्लास्ट की चपेट में CRPF के 4 जवान आए थे। CRPF का गश्ती दल देर रात 11:45 बजे तलाशी अभियान पर निकला था और सुबह सवा छह बजे वापस लौट रहा था, जब यह धमाका हुआ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App