धान खरीदी पर आर-पार की लड़ाई... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शायराना अंदाज में किया जंग का ऐलान
सीएम भूपेश बघेल ने शायराना अंदाज में धान खरीदी के मुद्दे पर जंग का ऐलान किया है। उन्होंने साहिर लुधियानवी का एक शेयर ट्वीट किया है।;
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने शायराना अंदाज में धान खरीदी के मुद्दे पर जंग का ऐलान किया है। उन्होंने साहिर लुधियानवी का एक शेयर ट्वीट किया है 'हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़...गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही।
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 6, 2019
गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही
- साहिर लुधियानवी
हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में सीधे तौर पर किसी का जिक्र नहीं किया है। लेकिन मौजूदा हालत में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के बीच धान खरीदी को लेकर जो तकरार चल रही है। उससे जोर कर देखा जा रहा है। मसला उसी धान का है जिसे सेंट्रल पुल में केंद्र की नियमानुसार 'ना' को लेकर CM भूपेश बघेल ने दिल्ली मार्च का ऐलान कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App