मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट की आज अहम बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा के साथ ही कई बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं।;
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट की आज अहम बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा के साथ ही कई बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट बैठक में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही आधा दर्जन अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी बैठक में लाए जा सकते हैं। प्रदेश में अभी धान खरीदी का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि इस बैठक में धान खरीदी को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। बुधवार को धान खरीदी का मुद्दा राज्यसभा और लोकसभा में भी उठा था। कांग्रेस सांसदों ने यह मुद्दा उठाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App