सुकमा में सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने जैविक सब्जियों से किया स्वागत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को सुकमा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम ने लगभग 168 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 64 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।;
सुकमा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को सुकमा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम ने लगभग 168 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 64 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तुमा और तरोई जैसी जैविक सब्जियां भेंट कर और खुमरी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ने कोकराल से पुसपाल मार्ग पर बारुनदी में 5 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय पुल, 8 करोड़ रुपए की लागत से सुकमा में निर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर, 11 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से सुकमा में निर्मित 500 सीटर अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर भवन का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही 3 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से छिन्दगढ़़, कोडरीपाल, पुसपाल, तोंगपाल, लेदा, गादीरास, केरलापाल, कोर्रा, चिन्तागुफा, मुण्डपल्ली, कुकानार और कोण्टा में निर्मित सहकारिता गोदाम, 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 250 सीटर बालक छात्रावास भवन, 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बालिका छात्रावास भवन, 2 करोड़ 17 लाख 16 हजार रुपए की लागत से पुसपाल में निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र और 1 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से एर्राबोर में निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद दीपक बैज और विधायक मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल और विक्रम मण्डावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App