धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने पाटन से की प्रदर्शन की शुरुआत, किसानों से पूछा – दिल्ली चलबो का .. फिर किसानों ने दिया ये जवाब

प्रदेश कांग्रेस धान खरीदी को लेकर प्रदेशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अपने गृह क्षेत्र पाटन से प्रदर्शन की शुरुआत की। सीएम मंगलवार को रानीतरई पहुँचे और किसानों से मुलाक़ात की।;

Update: 2019-11-05 09:42 GMT

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस धान खरीदी को लेकर प्रदेशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अपने गृह क्षेत्र पाटन से प्रदर्शन की शुरुआत की। सीएम मंगलवार को रानीतरई पहुँचे और किसानों से मुलाक़ात की। इस दौरान सीएम ने किसानों को केंद्र सरकार के फैसले के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को समझाया कि किस तरह केंद्र के धान नहीं खरीदने से उनका नुकसान हो रहा है। 

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने किसानों से छत्तीसगढ़िया में कुछ सवाल भी किए। उन्होंने पूछा कि मैं जावत हों दिल्ली.. साथ मा चलहूं का" जिसके बाद किसानों की तरफ से जवाब आया कि  - "हाँ हो.. जाबो.."जिसके बाद सीएम भूपेश ने हंसते हुए कहा –"हाँ ठीक है चलव.. लेकिन अपन अपन गाड़ी से.. मैं अपन गाड़ी से .. तुमन अपन अपन गाड़ी से। जिसके बाद किसानों की तरफ से जवाब आया कि -"हमन जाबो.. तैं रहिबे.. तोर साथ चलबों.. अपन अपन गाड़ी म जाबों"। 

बता दें कि कांग्रेस धान खरीदी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 15 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने वाली है। इसको लेकर कांग्रेस 12 नवंबर तक प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी और किसानों का समर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी। इसके लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी के नाम लिखी गई चिट्ठी पर सभी 38 लाख किसानों से हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा है। सभी नेताओं को 12 तारीख तक हस्ताक्षर करवाकर पत्र के साथ रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को कांग्रेस इन पत्रों को लेकर दिल्ली रवाना होगी। इसके लिए 500 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला होगा। जिसमें प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ - साथ प्रदेश के किसानों को भी ले जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि किसानों की चिट्‌ठी से भरा ट्रक सबसे आगे चलेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: