राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में शीतलहर प्रकोप जारी, ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त
आज राजधानी में इस वर्ष का सबसे कम न्युनतम तापमान दर्ज किया गया;
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर के सभी जिलों में ठंड का प्रकोप देखा गया। आज राजधानी में इस वर्ष का सबसे कम न्युनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि पेंड्रा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां सुबह 5 बजे का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा गौरेला, मरवाही इलाके में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बेहाल है। वहीं आज सुबह कई इलाको में बर्फ की सफ़ेद चादर देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर से लोगो को और परेशानी होने वाली है।
कोहरे के बाद मौसम साफ होने के साथ ही ठंड काफी बढ़ गई है। आज सुबह कई इलाको में बर्फ की सफेद चादर देखी गई खेत खलिहानों में रखे पैरों के ढेर पर बर्फ की सफेद चादर देखने को मिली वही आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के अमरकंटक के तराई में बसे गौरेला पेंड्रा के ग्रामीण क्षेत्र में शीतलहर का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
प्रदेश के उत्तरी भाग में शीतलहर के हालात बन रहे हैं। शहरी इलाकों में सुबह का तापमान तीन से पाँच डिग्री के आसपास होता है। और अधिकतम 11 डिग्री के आसपास हो रहा है। जबकि शाम होते होते तापमापी का पारा फिर से तेज़ी से नीचे गिरना शुरु करता है। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का पारा 1 डिग्री पर पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड से मैनपाट वासियों का जीवन अस्त व्यस्त है। लोग ठंड से बचने की जुगत में आलाव के साथ गर्म कपड़े का सहारा ले रहे। कवर्धा, जशपुर में भी भीषण ठंड से लोग प्रभावित हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App