दंतेवाड़ा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने गृहग्राम जाकर किया मतदान Watch Video
कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा (Congress Candidate Devati Karma) ने अपने गृहग्राम फरसपाल जाकर मतदान किया।;
विकास तिवारी/दंतेवाड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा (Congress Candidate Devati Karma) ने अपने गृहग्राम फरसपाल जाकर मतदान किया। मतदान करने जाने से पहले उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर जाकर माता का आर्शीवाद लिया। खास बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह दंतेवाड़ा उपचुनाव भारी मतों से जीतेंगी। क्योंकि भाजपा ने पिछले 15 साल के अपने कार्यकाल में दंतेवाड़ा में कोई विकास कार्य नहीं किया है। देवती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आते ही 8 महीने में जो विकास कार्य हुए हैं उसके बलबूते पर उनकी जीत सुनिश्चित है।
बता दें छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में दंतेवाड़ा (Dantewada) विधानसभा उपचुनाव (Assembly By Election) के लिए मतदान ((Voting) शुरू हो गया हैं। क्षेत्र के 1 लाख 87 हजार मतदाता आज 9 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
9 प्रत्याशियों में से किसी एक को जनता अपना प्रतिनिधि चुनेगी। यह सीट नक्सल प्रभावित होने की वजह से खासी अहम मानी जा रही है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। 2 दर्जन ड्रोन की मदद से जवान इलाके में नक्सली गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
देवती कर्मा और ओजस्वी मंडावी में मुकाबला
दंतेवाड़ा उपचुनाव में एक निर्दलीय सहित 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस की देवती कर्मा और भाजपा की ओजस्वी मंडावी के बीच ही है। ओजस्वी जहां भाजपा के दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की पत्नी हैं, वहीं देवती कर्मा पूर्व विधायक होने के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे बस्तर टाइगर दिवंगत महेन्द्र कर्मा की पत्नी हैं। दोनों के पतियों ने नक्सली हमले में ही अपनी जान गंवाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App