धान खरीदी के मुद्दे पर आज बीजेपी सांसदों का घेराव करेगी कांग्रेस, ढोल नगाड़े बजाकर करेगी प्रदर्शन

धान खरीदी पर सियासी रार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही धान खरीदी को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों का घेराव करने का निर्णय लिया है।;

Update: 2019-11-22 04:25 GMT

रायपुर। धान खरीदी पर सियासी रार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही धान खरीदी को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों का घेराव करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस आज से बीजेपी सांसदों का घेराव कर विरोध करेगी। इसको लेकर कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता अपने - अपने क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों का घेराव करेंगे। वे ढोल नगाड़े बजाकर विरोध करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की मांग है कि 2500 रुपए प्रति क्विटंल की दर से केंद्र सरकार धान की खरीदी करे।

इसको लेकर कांग्रेस हर मंच से बीजेपी और केंद्र सरकार से मांग कर रही है। लोकसभा और राज्यसभा में भी यह मुद्दा उठा था। सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में पीएम मोदी को कई बार पत्र भी लिखा है। वहीं बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस किसानों के साथ धोखा कर रही है। वह अपने वादे पूरे नहीं कर रही है और धान खरीदी से बच रही है। बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ जेल भरों आंदोलन की भी बात कही है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News