दंतेवाड़ाः चिकपाल जंगलपारा से गिरफ्तार किया गया 1 लाख का ईनामी नक्सली हिड़मा पोडियाम

पुलिस के अनुसार हिड़मा पोडियाम जनमिलिशिया कमांडर है;

Update: 2020-01-22 09:08 GMT

दन्तेवाड़ा। जिले के चिकपाल जंगलपारा से सीआरपीएफ 195 और डीआरजी, डीएफ के जवानों के द्वारा नक्सली हिड़मा पोडियाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार हिड़मा पोडियाम जनमिलिशिया कमांडर है जिसके ऊपर सरकार ने एक लाख का ईनाम रखा गया था।

नक्सली हिड़मा पोडियाम की गिरफ्तारी कटेकल्यान थाना क्षेत्र से की गई है। पुलिस ने हिड़मा पर हत्या,लूट, आगजनी, जवानों पर फायरिंग जैसे आरोप बताया है। 




 


Tags:    

Similar News