महापौर के अटकलों के दौरान, भाजपा पार्षद ने अपने पहनावे से खींचा सबका ध्यान, देखें-

भाजपा पार्षद ने कहा आज शहर को नया महापौर मिलना है इसलिए आज का दिन बेहद खास है;

Update: 2020-01-04 07:13 GMT

जगदलपुर। आज जगदलपुर नगर निगम के महापौर और सभापति का चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के सभी पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे। शहर में नए बनने वाले महापौर की चर्चा है पर इन सबके बीच भाजपा के संजय पांडेय ने सभी का ध्यानाकर्षण किया जिसकी वजह उनका पहनावा था। सभी 48 पार्षदों में संजय पांडेय सबसे अलग नजर आ रहे थे।



 फोटो- संजय पाण्डेय, भाजपा पार्षद

धोती कुर्ता और कंधे पर पटका डाले संजय पांडे ने कहा आज शहर को नया महापौर मिलना है और आज का दिन बेहद खास है ऐसे में उन्होंने अपना पारंपरिक परिधान पहना है जो शुभ का संकेत है। हालांकि निगम में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है पर उनका मानना है कि सब शुभ होगा और शहर को महापौर भाजपा का मिलेगा 

Tags:    

Similar News