DRG जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, सामान छोड़कर भागे नक्सली
नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 10 मिनट तक गोलीबारी चली हुई;
दन्तेवाड़ा। DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मोलसनार के जंगलो मुठभेड़ की खबर आ रही है। नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 10 मिनट तक गोलीबारी चली हुई। मगर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली सामान छोड़ जंगलो की आड़ लेकर भाग निकले। दरअसल 20 से 25 नक्सलियों की मौजूद होने की सूचना पर दन्तेवाड़ा से DRG के जवानों ने घेराबन्दी करने के लिए पार्टी निकाली थी। मौके से 10 से 12 नक्सलियों के पिठ्ठू सामान बरामद हुए हैं। मुठभेड़ भांसी थानाक्षेत्र के मोलसनार गांव के पास बताई जा रही है। दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।