महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, आगजनी और लूटपाट के कई मामले दर्ज
आत्मसमर्पण करने पर बस्तर पुलिस ने 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है। पढ़िए पूरी खबर-;
जगदलपुर। बारसूर एरिया कमेटी की महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली सुखमती उर्फ ज्योति ने बस्तर आईजी व एसपी के सामने सरेंडर किया है।
बताया जा रहा है कि वह कहचेनार की रहने वाली है। सुखमती बाल संगम के तौर पर नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी। इस महिला नक्सली पर आगजनी, लूटपाट व ग्रामीणों को डरा-धमकाकर संगठन में जोड़ने के मामले में कई अपराध दर्ज है। आत्मसमर्पण करने पर बस्तर पुलिस ने 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है।