भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पर FIR, धारा-144 के उल्लंघन का आरोप

धान खरीदी को लेकर प्रदर्शन में शामिल थे विजय शर्मा, पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-02-29 08:00 GMT

कवर्धा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज किया है। विजय शर्मा पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है।

सूचना मिली है कि धारा 144 लागू होने के बावजूद कलेक्टर कार्यालय गेट के पास लगातार 09 दिनों धरना प्रदर्शन किया गया था। किसानों के धान खरीदी की मांग को किए गए प्रदर्शन में विजय शर्मा भी शामिल थे, जिसके आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। 

Tags:    

Similar News