भारत बचाओ आंदोलन के लिए दुर्ग से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, प्रदेशभर से 7000 से अधिक कांग्रेसजन होंगे शामिल

रैली नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होगी। जिसमें कांग्रेस के साथ सभी गैर-राजग के नेताओं के आने की उम्मीद है।;

Update: 2019-12-12 05:00 GMT

रायपुर। केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी दिल्ली बड़ा आन्दोलन करने जा रही है। भारत बचाओ आंदोलन में देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष ट्रेन द्वारा राजधानी पहुंचेंगे। स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे दुर्ग से रवाना होकर 10.50 बजे रायपुर, 12 बजे तिल्दा, 12.30 बजे भाठापारा, 3 बजे उसलापुर, 4 बजे करगी, 5.30 बजे पेण्ड्रा, 6.25 बजे अनुपपुर, 7 बजे शहडोल, 10.20 बजे कटनी होकर 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी। शेष किसान एवं कांग्रेसजन अन्य साधनों से दिल्ली जायेंगे।

भारत बचाओ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। दुर्ग स्टेशन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि रैली नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होगी। जिसमें कांग्रेस के साथ सभी गैर-राजग के नेताओं के आने की उम्मीद है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News